November 5, 2026

परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों के लिए रहेगा जीरो जोन

0

गृह मंत्री अमित शाह के परेड ग्राउंड कार्यक्रम व धनतेरस पर्व को लेकर डायवर्जन प्लान जारी किया

देहरादून। शुक्रवार को परेड ग्राउंड में गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित जनसभा, अलंकरण परेड व धनतेरस पर्व के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

जनसभा के मद्देनजर परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात को सुव्यवस्थित किये जाने के लिए रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहा से लेंसडाऊन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए जनसभा के दौरान जीरो जोन रहेगा। जनसभा के मद्देनजर जीरो जोन के समय सर्वे चौक से ओरियंट चौक/लेंसडाऊन चौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोजगार तिराहा से कनक चौक की ओर डायवर्ट करते हुए लैसडाउन चौक/ओरियण्ट चौक की ओर भेजा जायेगा। बुद्धा चौक से क्रॉस रोड की ओर जाने वाले वाहनों को एमकेपी के होते हुए भेजा जाएगा। आराघर चौक से ईसी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को सीएमआई चौक, एमकेपी चौक एवं बुद्धा चौक होते हुए सुभाष रोड होते हुए भेजा जाएगा। पुलिस लाईन में अलंकरण परेड के दौरान नेगी तिराहा से पुलिस लाईन पेट्रोल पम्प होते हुए बन्नू स्कूल चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा। पुलिस लाईन में अलंकरण परेड में कार्यक्रम के दौरान नेगी तिराहा से बन्नू स्कूल की ओर जाने वाले वाहनों को नेगी तिराहा से गुरूनानक चौक की ओर भेजा जायेगा बन्नू चौक से नेगी तिराहा की ओर जाने वाले वाहन गुरूनानक चौक होते हुए भेजे जायेंगे। धनतेरस पर्व के मद्देनजर धर्मपुर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग में पार्क करें। नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन जीएसटी कार्यालय के दायें एवं बायें लिंक रोड पर पार्किंग करेंगे। रिस्पना क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन राजीव नगर, नियर विधानसभा तिराहा के अन्दर सडक किनारे (पार्किंग) करेंगे। प्रेमनगर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन दशहरा ग्राउण्ड की पार्किंग में पार्क करें। रायपुर शिवमन्दिर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन मालदेवता रोड़ की पार्किंग में पार्क करें। लोडिंग वाहनों के लिए दर्शनी गेट, तिलक रोड, भंडारी चौक, अन्सारी मार्ग, तहसील चौक, डिसपेंसरी रोड, से पलटन बाजार में प्रवेश पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी लोडिंग वाहन प्रातः 10 बजे से रात्रि नौ बजे तक पलटन बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में कई स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *