November 5, 2026

कांग्रेस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने को प्रतिबद्ध: थापर

0

कैंट विधानसभा में मातृशक्ति सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

देहरादून। कैंट विधानसभा के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित वेडिंग पॉइंट में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर द्वारा भव्य मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उन महिलाओं में बसती है, जो बिना किसी बड़े पद या पहचान की अपेक्षा के दिन-रात समाज की सेवा में जुटी रहती हैं। अभिनव थापर ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उन लोगों को सम्मान देने की रही है, जिनका योगदान अक्सर मंचों और चर्चाओं से दूर रह जाता है। आज कांग्रेस ने समाज की इन वास्तविक नायिकाओं तक पहुंचकर उनका सम्मान करने का प्रयास किया है। यह हमारे लिए केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो अपने काम से समाज की नींव मजबूत कर रही हैं। मातृशक्ति का सम्मान तभी सार्थक है, जब हम उनके संघर्ष को समझें, उनके अधिकारों की आवाज उठाएं और उन्हें उचित सम्मान एवं पहचान दिलाएं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पिया थापा, पार्षद संगीता गुप्ता प्रमोद गुप्ता, गुरचरण कौशल, मधुसूदन सुंदरियाल, स्वाती नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *