November 5, 2026

धस्माना ने दरबार साहिब में टेका माथा, महंत जी का आशीर्वाद लिया

0

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर की विस्तृत चर्चा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गुरूवार को झंडा दरबार साहिब पहुंचकर झंडे जी पर माथा टेका और दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात में उत्तराखंड के दो महत्वपूर्ण विषयों शिक्षा और स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा हुई। महंत देवेंद्र दास महाराज ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर विभाग का रेडिएशन ब्लॉक अंतिम चरण में है और पूरा होते ही कैंसर उपचार विभाग पूर्ण रूप से संचालित होगा। उन्होंने कैंसर के तेजी से बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए खान-पान में मिलावट और यूरिया व पेस्टीसाइड के अत्यधिक उपयोग को बड़ा कारण बताया।  धस्माना ने कहा कि जो काम स्वास्थ्य व शिक्षा में सरकारें नहीं कर पा रही हैं, वह कार्य श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व एसजीआरआर संस्थान कर रहे हैं। इस दौरान धस्माना ने दरबार साहिब की गौशाला का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने हाल ही में पधारी गिर नस्ल की गायों को देखा और गौ-सेवा के इस कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने दरबार साहिब के लंगर हॉल का निरीक्षण भी किया और वहां चल रही निशुल्क अन्न-सेवा व्यवस्था को मानवता की सच्ची सेवा बताया। इस अवसर पर अमित धवन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *